Mar 31, 2025

Jawani ki Bakwas

 
ओय! नौकरी लग गयी भाई 
अब तो ऐश ही ऐश होगी 
तीनों दोस्त अपनी अपनी बाइक लेंगें 
ट्रिपलिंग फिर भी एक पे होगी 

फ्लैट ना एकदम बढ़िया वाला लेंगें 
पूल तो होगा ही, और रूफटॉप भी चाहिए 
और जिम तो मस्ट ही मस्ट है 
बॉडी बनाएँगे भाई, बंदी भी तो चाहिए 

बहुत हुए कैंटीन के ब्रेड पकोड़े 
पहली सैलरी आएगी ना, फाइन डाइनिंग चलेंगें 
उससे पहले एक छोटा सा डेटौर
चढ़ावा देने मंदिर भी चलेंगें 

और ट्रिप्स तो क्या क्रेज़ी होंगी भाई 
बीच पहाड़ फॉरेन सब कवर कर डालेंगें 
ढंग की जगह पे रुकेंगें प्लीज़
टौर टशन हो, इंस्टा पे रील भी तो डालेंगें 

अच्छा काम पे भी फोकस करेंगें हाँ 
एक साल में ऑनसाइट, दो साल में प्रोमो 
लिंक्डइन पे लोकेशन सान फ्रांसिस्को
और अपने सरे बैच वालों को फोमो 

सालों जब शादी करोगे ना 
तब ओल्ड मोंक नहीं चलेगी 
और जब तक तीन घंटे डांस ना हो 
मैं बता रहा हूँ, बारात नहीं हिलेगी 

फिर तो बाल-बच्चों वाले बन जाएंगे भाई 
बड़े आदमी बनके सीरियस वीरियस मत हो जाना 
हाँ हाँ पता है हम बड़े हो रहे हैं 
पर यार, लाइफ की रेस में, दोस्त को मत भूल जाना 

Mar 29, 2025

Tu Kahe Toh

 
तू कहे तो चाँद ला दूँ
तू कहे तो तारे भी
तू कहे तो काली छा में
बिन दूँ जुगनू सारे भी

तू कहे तो धूप छानूँ
दे दूँ तुझको प्याले में
तू कहे तो रंग सातों
डाल दूँ तेरे थाले में

तू कहे तो साज़ बाँधूँ
सुर सजा दूँ गाऊँ भी
जल उठें फिर बुझ भी जाएँ
दीप हो मल्हार भी

तू कहे तो उड़ भी आऊँ
तू कहे तो बह चलूँ
तू कहे तो अड़ ही जाऊँ
तू कहे तो ढह चलूँ

तू कहे तो एक बस है
तू कहे तो सब कमी
तू कहे, जो भी कहे तू
तेरे तो हैं बस हमीं

Feb 22, 2025

Yaadon ka box

    आज यादों का बक्सा खुला है। बचपन निकला है। कुछ पुरानी किताबें, पंचतंत्र, और चाचा चौधरी। मेरी छोटी सी गुड़िया, रंगीन धागे, प्यारे से बटन, छोटे भाई के तमगे। घिसी हुई लूडो और फोटो रील की डब्बी में गीटियाँ। याद है वो कितने जूनून से खेलता था? और हारने पे तिनक के बैठ जाता था। तब देखकर गुस्सा आता था, आज सोचकर हँसी आती है। हाय, प्यारा से बच्चा। अरे! ये छोटी सी डिबिया में क्या है? प्लास्टिक के नन्हे सितारे जो मैं कॉपियों में चिपकाया करती थी। और एक मोती जैसा दिल वाला लॉकेट जो मुझे पार्क से घर के रस्ते में गिरा हुआ मिला था। उफ़ वो दिन! माँ सब्ज़ी लेने गयी थी और चाबी मेरे पास थी। कूदते फाँदते घर आते चाबी कहाँ गिरी मुझे पता ही नहीं चला। उस रात दरवाज़े के चबूतरे पर हमने ताला तोड़ने के इंतज़ार में दो घंटे काटे थे। पर मज़ा आया था। पड़ोस के बच्चे और आंटियाँ आ गयीं थीं, खूब गप्पे और पकड़म पकड़ाई का सिलसिला चला था।

    एक छोटा सा दस्ताना भी है जो दादी ने मेरे लिए बुना था। उसे छूते ही जैसे मैं पानीपत वाले घर पहुँच गयी। सर्दियों की साँस, मुलायम धूप, और छत पे मूँगफलियाँ। दादी संतरे भी छील के देती थी। मैं और मेरी कज़िन छत पे स्टैपू खेलते और दादा के स्कूल से आयी किताबों में कहानियाँ पढ़ते। ताऊजी कितने मज़े कराते थे। शाम में सब बाजार जाके गोल गप्पे और रबड़ी-फालूदा खाते थे। कितना प्यार करते थे।

    एक दिया है जो मैंने पेंट किया था। दिवाली पे मम्मी क्या कमाल के गुलाब जामुन बनाती थी और पूजा में पापा हम सब बच्चों के साथ पीछे बैठ के शरारत करते थे। खैर…अब ना दादा दादी हैं, ना बचपन है। पर आज दिवाली तो है। पूजा में दादी वाला जयकारा लगेगा। गुलाब जामुन भी बनेंगे, शरारत भी होगी। यार-दोस्त आएंगे, किस्से ठहाके लगेंगे। नयी रस्में, नयी यादें। यादों का बक्सा जब दुबारा खुलेगा, तब इन यादों को देखेंगे। 

Jan 13, 2025

Chali Aa

 

बन कर हवा, मेरी जान
कर धुआँ सब तू चली आ
तू है नदी, ऐ हंसीं
क्यूँ रूकी बह तू चली आ

आ जा सनम
हैं वहाँ थे जहाँ हम
तोड़ सब बंदिशें तू
आ अब तो चली आ

खिल जो चली, ऐ कली
गुल चमन सी तू चली आ
उजली किरण करे रोशन
सहर अब ला तू चली आ

आ जा सनम
हैं वहाँ थे जहाँ हम 
छोड़ सब रंजिशें तू 
आ अब तो चली आ

Dec 10, 2024

Roz Roz

 ये रोज़-मर्रा की ज़िन्दगी
खूबसूरत भी, बदहाल भी

Jul 12, 2024

Toh kya hua

 छोटा सा घर, नन्ही सी बगिया
खुला आसमान, प्यारी सी दुनिया
संजोके ये लम्हे सीये, सो हैं
तो क्या हुआ, जीये तो हैं

दौड़ें क्यों, हमें चलने का शौक है
आँगन हमारा फुर्सत का चौक है
पीछे हैं छूटे, सुकून पीये तो हैं
तो क्या हुआ, जीये तो हैं

Jul 2, 2024

Terrified

 Hey babe,

I’ve been reading all these news and stories
of people finding their people dead
and I’m just…fucking terrified.
I’m terrified of that fate for both of us
but mostly for me.
These days my imagination finds me in that moment
and life races on a rewind track.
I watch all our moments of togetherness and separation
and I’m filled with regret.
After all, when you look back from the enormity of death,
not being together seems stupid, doesn’t it?
Why was that work trip so long, why was that meeting at night
why was that weekend tolied away, why did I sulk that time?
And for the moments that are together,
was physical presence enough?
Here in my imagination
my anguish screams at the present moment of us side by side.
“Turn around and face him, take his hand!
Breathe in the fragrance…time is slipping sand…”
But I do nothing, I don’t want to spread my freaky panic
I soothe myself that there’re years and years.
I know. I know. I know that’s bullshit.
It doesn’t matter how many seconds or centuries there are.
For when death does part
every second of the past counts
each one becomes a memory to treasure.
Then depth matters, intensity matters. Loving hard matters.
And you’re right, it’s okay to take this leap of faith
to break out of this fucking blight.
We’ll get there.
But meanwhile,
can we hold on a bit more tightly tonight?

Jun 21, 2024

Carefree

बेपरवाह खुशी लिए जो उड़े जा रहे हो तुम

फ़िक्र में तुम्हारी कोई और मरा जा रहा है

बेबाकी में अपनी जो जीये जा रहे हो तुम

ज़िम्मों में तुम्हारे कोई और दबा जा रहा है

May 12, 2024

Connoisseurs

We make some sort of friends throughout our lives. But we still call the ones we made in our early youth our actual friends. We meet and recount those same stories again and again. Stories of innocence, bravado, carelessness, gall, audacity, stupidity, masti, hansi, khushi, shararat. Why do we keep going back to hear what we already know? Because these friends are connoisseurs of us. They are the timekeepers of our past selves that was made of something wonderful. And through their stories, that wonder, that experience of us being more than what we are today, is kept alive. They are our witnesses. And we are theirs.



“मुझे मुझसे मिलने के लिये
एक पुराने दोस्त से मिलना पड़ता है”

आगे

 ज़िन्दगी में देखने को नज़ारे अभी और भी हैं 

हमारे हिस्से के बचे मैखाने अभी और भी हैं

रुके हैं तो मतलब ये नहीं कि चलना नहीं आता 

जीने को बचे सफ़रनामे अभी और भी हैं

May 4, 2024

Blog Tense

I miss my blog friends. I miss the blogging world. I miss those nooks and crannies of the internet where lonely souls found each other, away from the prying eyes of the flamboyant citizens of facebook. I miss chancing upon inspired writing, encompassing emotions, and life caught in crisp phrases. I miss the windows into the spirits of poets and philosophers who had become friends without ever setting eyes on each other. I miss going back to a post and finding comments, a coming-together in tiny digital scraps. It was an exciting treasure hunt, almost like a game of tag. I miss discovering new blogs through theirs, like meeting friends of friends. I miss how their creativity fueled mine, how their writing gave me a diverse palette and showed me that beauty has many forms and there are many techniques to express it. I miss how we became better together. I didn’t know then that we needed each other.

Now about a decade has passed. We all have become embers, trying here and there to take a breath before fading again. We revisit the old nooks and crannies, trying to dust off the cobwebs. We find unseen comments posted ages ago. We try to reach out, and miss each other by years. Building a life gets in the way.

I wish I could live life again, instead of just building it. I wish I could get to know them again and find comfort in each other’s experiences. So what if whatever we churn out is crap. Creating is a gift unto itself. I wish we would come back together and start weaving stories again. There is no us without even one.

I miss my blog friends.


चमन में इख़्तिलात-ए-रंग-ओ-बू से बात बनती है

हम ही हम हैं तो क्या हम हैं तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो


- Aziz Nabeel

May 1, 2024

Depression

 इतना कभी टूटे हो क्या तुम?

आँसुओं को भी भूले हो क्या तुम?

खुद का अहसास भी गवाँ चुके

इतना भी कभी बिसरे हो क्या तुम?

Talaash

 मैं खोयी नहीं हूँ, बस घर की तलाश है

एक टुकड़ा ज़मीन और चैन की तलाश है

गुज़री कई मकानों, कस्बों, शहरों, देशों से

पंख बहुत बड़े हैं, मुझे जड़ की तलाश है


नदी सी मैं बहुत बही मुझे पहाड़ की तलाश है

अपने बहुत मिले पर अपनेपन की तलाश है

एक दो बार घर मिला भी था, क्या फिर से मिल पायेगा?

सवाल वही की कहाँ से हो, बस जवाब की तलाश है

Romance and all that

चुनना इश्क़ सच्चा, सादा ही सही

अकेले जूनून में बस ज़र्क़ है बाबू

प्यार और रोमांस एक बात नहीं

जताने और निभाने में फर्क है बाबू

Bisou

Cacooned in my bedsheet
covered head to toe
comes another one to warm me up
not an inch to show
And then a kiss on my sleepy head
This is love, his pure bisou

Apr 17, 2024

Ghar Chalein?

वो वक़्त मेरा था मुझे मेरा वक़्त लौटा दो
मेरे लोग मेरी ज़मीन मुझे मेरा घर लौटा दो
मेरे यार दोस्त मेरी हँसी मेरा वजूद लौटा दो
मेरी साँस मेरी आज़ादी मुझे मेरा मुल्क़ लौटा दो

Apr 14, 2024

ठहर

थाम लें कैसे वक़्त गुज़रा हुआ

हँसी में छिपा गम दिख ना जाए

आज दिल है इतना भरा हुआ

कि आँखें भर ही ना आएं

Jun 15, 2020

It Tolls for Me

Though we do not know each other, we are yet connected. The struggles of one tug at the other, the injustices on one human pain us all. The tears of one become our collective sorrow. We do not know why it is so, but we know it to be true. And when the light of one life goes out, I feel a little bit of me dying too.

No man is an island,
entire of itself.
Each is a piece of the continent,
a part of the main.
If a clod be washed away by the sea,
Europe is the less,
as well as if a promontory were,
as well as if a manor of thy friend's
or of thine own were.
Any man's death diminishes me,
because I am involved in mankind;
and therefore never send to know
for whom the bell tolls;
it tolls for thee.

- John Tonne

May 5, 2020

Frooti

जैसे बच्चों की किलकारी
जैसे सर्दियों की धूप
जैसे चाट पापड़ी करारी
जैसे मुस्कान भरा रूप

जैसे किताबों में फूल
जैसे खुशबूओं सा रूमाल
जैसे मैदानों की धूल
जैसे रंग होली का गुलाल

जैसे श्याम का पहला दीया
जैसे गर्मियों की बारिश
जैसे मौजी मचलाया जिया
जैसे एक पूर्ण हुई गुज़ारिश

जैसे उड़े कागज़ के जहाज़
जैसे गुड्डे-गुड़ियों का खेल
जैसे कोई शरारत मस्तीबाज़
जैसे कीमती यादों की रेल

ज़िन्दगी का हर प्यारा अहसास
लगे जैसे फ़्रूटी की हर बूँद
वैसी मेरी चाहत की अरदास
वैसे मैंने लिया तुझे ढूंड

वैसी मेरी पहली मोहब्बत
वैसी तेरी गालों की नर्माहट
वैसा तेरी हँसी का शरबत
वैसी तेरे आने की आहट

वैसी तेरी आवाज़ की खनक
वैसे तेरा हाथ पकड़ना
वैसी तेरे होने की रौनक
वैसे तेरा गले लगाना

जैसे चमके हर नयन दिवाली
वैसे तेरे संग साँसों का ख्याल
जैसे टहलें रातों में निराली
वैसा नये दशक का पहला साल

Feb 28, 2020

Stonehenge

Writing Prompt:

You're able to gather meaning from any writing in any language. You think it's pretty cool until you visit Stonehenge and read it as "WARNING - DANGER ZONE"

"This is it! It's finally happening", I thought as the plane hit the tarmac. After months of saving up and managing shifting schedules, I was embarked on my journey to see the Stonehenge. This was a special trip; especially because my grandmother was with me.

My grandmother is the only one who knows my secret. It is harmless enough, yet special to me: I can grasp any written word. She discovered it when I was four, when I rattled off the instructions to boil instant noodles from the back off a packet. Since then, she and I formed a special bond exchanging and relishing stories from all over the world.

There are many stories associated with the Stonehenge, and they were the reason we were here. You see, some people believe that the Stonehenge is an ancient burial ground, a gateway to the dead. We were here to see my grandfather, her long-gone husband, who had never returned from war.

As we circled the stones, my grandmother finally spotted the markings at the base of the seventh one. She called me over, and I soon relayed the message. It said:

"WARNING - DANGER ZONE.
This is the adobe of souls departed
Heed us, stranger, enter not halfhearted
If among the dead, one is your friend
Cross to join forever and hearts shall mend
If you find not one to call yours, then Foe
To mist and ashes you'll turn, do know."

My grandmother and I looked at each other. This was the moment of goodbye and anguish. She had deeply missed the love of her life for all these years, yet it meant peril if Grandpa's soul wouldn't beckon to her. There was no turning back, so we hugged, and I watched anxiously as she stepped forward.

There was no mist and ash. The sun smiled out of the clouds. I heaved a sigh of relief and tears of joy swam in my eyes. "Happy anniversary, grandma!" I whispered happily.

"Thanks Becky, love from grandma and grandpa", the stone now read.